Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केवलपुर में लाठी-डंडों से मारपीट, पत्नी संग पीड़ित से की मारपीट; तीन भाइयों पर केस दर्ज

Author Image
Written by
Chandan Singh

 

*पाली, हरदोई*: थाना पाली क्षेत्र के ग्राम केवलपुर में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित खुशीराम ने थाना पाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही राजकमल पुत्र रघुनंदन, रिंकू पुत्र रघुनंदन तथा पुष्पराज पुत्र रघुनंदन ने उसकी पत्नी और उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित के अनुसार, घटना 21 मई 2026 को लगभग दोपहर 2 बजे की है। वह अपनी जगह पर मौजूद था, तभी तीनों आरोपी वहां पहुंचे और विवाद करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

मामले की सूचना पर पीड़ित ने थाना पाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी सोमपाल गंगवार ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 03 जून 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp