Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फायर ब्रिगेड कार्यालय के पास मारुति 800 और ऑल्टो की आमने-सामने भिड़ंत, युवक गंभीर; बिलग्राम-हरदोई मार्ग पर जाम

Author Image
Written by
Chandan Singh

बिलग्राम, हरदोई*: बुधवार दोपहर बिलग्राम-हरदोई मार्ग पर स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय के पास मारुति 800 कार और ऑल्टो कार के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम तरौली, कस्बा बिलग्राम निवासी रोहित शुक्ला पुत्र राम कुमार शुक्ला अपनी कार से गांव जा रहे थे। फायर ब्रिगेड कार्यालय के निकट सामने से आ रही एक अन्य कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

*स्थानीय लोगों ने की मदद*: घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। उन्होंने तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रोहित शुक्ला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रोहित शुक्ला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें निगरानी में रखा है। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए बिलग्राम-हरदोई मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।

 

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 03 जून 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp