
हरदोई आज स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समय रहते पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ संग्रहालय में टीवी स्थापित किया जाए, साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे और नोडल अधिकारी मौके पर मौजूद रहें। साफ चेतावनी दी कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी

1. सुरक्षा व्यवस्था बाढ़ चौकियों पर महिला पुलिस की तैनाती होगी। सभी चौकियों को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।
2. राहत तैयारी राहत केंद्रों को अलर्ट मोड पर रखने, नावों की पर्याप्त उपलब्धता और राहत सामग्री का समय से भंडारण सुनिश्चित करने को कहा गया।
3.निगरानी संवेदनशील क्षेत्रों में लेखपालों की नियमित निगरानी होगी। हर गांव में ग्राम निगरानी समिति का गठन किया जाएगा।
4. स्वास्थ्य व पशुपालन स्वास्थ्य विभाग को जीवन रक्षक दवाओं और मेडिकल टीम, पशुपालन विभाग को पशुओं के लिए चारा व चिकित्सा व्यवस्था तैयार रखने के निर्देश।
5. बुनियादी सेवाएं विद्युत विभाग को समय पर अलर्ट जारी करने, पेयजल विभाग को आपात स्थिति में त्वरित सेवा देने को कहा गया।
DM ने निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर प्रधानों के साथ खुली बैठक कर लोगों को जागरूक किया जाए। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की पूर्व तैयारी पूरी रखी जाए। राजस्व, पुलिस, सिंचाई, ग्राम्य विकास समेत सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी राजस्व, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, सभी उप जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई, डीपीआरओ, समस्त बीडीओ तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।









