Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद खाना बनाती महिला पर मुस्लिम समाज के लड़के ने धारदार हथियार से किया हमला आरोपी फरार पुलिस जांच में जुटी

Author Image
Written by
Chandan Singh

रिपोर्ट अमृतपुर तहसील संवाददाता कुलदीप

फर्रुखाबाद कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला बंगशपुरा में मंगलवार शाम एक महिला पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी

 पुलिस के अनुसार, बंगशपुरा निवासी सोनी सैनी पत्नी संजीव सैनी शाम को घर में खाना बना रही थीं। तभी मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में सोनी सैनी गंभीर रूप से घायल हो गईं

 घटना की सूचना मिलते ही फतेहगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अरबाज खान पुत्र रहीश खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।

कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 05 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp