फर्रुखाबाद। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता, राष्ट्रीय परिषद की सदस्य एवं फर्रुखाबाद की प्रख्यात समाजसेवी डॉ. रजनी सरीन के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में एक बड़ी रिक्तता उत्पन्न हो गई है।
डॉ. रजनी सरीन ने अपने जीवनकाल में समाज सेवा, जनकल्याण एवं संगठन के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने सदैव जनता के हितों को प्राथमिकता देते हुए सामाजिक सरोकारों के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके निधन से जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई है तथा उनके समर्थकों, शुभचिंतकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें









