
Written by
Chandan Singh
हरदोई अरवल थाना क्षेत्र के श्रीमऊ गांव में घरेलू विवाद को लेकर एक महिला ने पति पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
श्रीमऊ गांव निवासी 29 वर्षीय काजल सिंह पत्नी अजय प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 9 जून की सुबह करीब 7 बजे घर के कामकाज को लेकर उनके पति अजय प्रताप सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद लात-घूसों और लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई।
महिला ने बताया कि पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी पति गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चला गया।
महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुरुवार को अरवल थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।









