Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद भूमि विवाद में बढ़ा तनाव, न्याय की गुहार लगाते हुए परिवार सहित भूख हड़ताल पर बैठे गिरीश मिश्रा

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

अमृतपुर तहसील संवाददाता कुलदीप की रिपोर्ट –

फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम अंबरपुर की मढ़ैया में पैतृक भूमि को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब गिरीश चंद्र मिश्रा अपने परिवार के साथ आमरण अनशन एवं भूख हड़ताल पर बैठ गए। अनशन की सूचना मिलते ही डायल-112 और थाना राजेपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा एहतियात के तौर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई। गिरीश चंद्र मिश्रा का आरोप है उनकी पैतृक भूमि पर उनके परिवार का पिछले 40 वर्षों से कब्जा चला आ रहा है, लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने भूमि पर मिट्टी डलवाकर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया है। उनका कहना है कि वह अपने पूर्वज बाबू कल्याण सिंह की स्मृति में उक्त भूमि पर एक पार्क का निर्माण कराना चाहते हैं, लेकिन लगातार हो रहे विवाद के कारण उन्हें न्याय की मांग को लेकर परिवार सहित भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा। अनशन पर उनके साथ पत्नी गायत्री देवी, पुत्री सुमन, पुत्र देवेश तथा बहू गंगा देवी भी मौजूद रहीं। वहीं दूसरे पक्ष के रमाकांत ने भूमि पर अपना वैध अधिकार बताते हुए कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए उन्होंने अंबरपुर मोड़ के निकट लगभग 14 डिसमिल भूमि दी थी, जिसके बदले उन्हें यह जमीन आवंटित की गई है। दोनों पक्षों के दावों के बीच मामले ने तूल पकड़ लिया है। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक जगदीश वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों पक्षों से जानकारी ली। थानाध्यक्ष राजेपुर नागेंद्र सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है तथा मामले की जानकारी राजस्व विभाग को भी दे दी गई है। अब राजस्व विभाग की जांच और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिवार न्याय की मांग को लेकर आमरण अनशन पर डटा हुआ है, जबकि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज
आज फोकस में

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य
आज फोकस में

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर
आज फोकस में

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल
आज फोकस में

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं
आज फोकस में

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 04 अगस्त 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp