Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद सड़क पर सूख रही मक्का बनी काल ट्रैक्टर की टक्कर से महिला समेत 3 घायल, 1 की हालत गंभीर

Author Image
Written by
रामबहार

फर्रुखाबाद कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव सदरियापुर के निकट मंगलवार को सड़क पर मक्का सुखाने के कारण हुए हादसे में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

कन्नौज जनपद के नौली मोहिया गांव निवासी गीता देवी (44) पत्नी किशोर मिश्रा अपनी भतीजी कोमल मिश्रा के साथ फतेहगढ़ से बाइक द्वारा अपने गांव लौट रही थीं। बाइक पर किशोर मिश्रा भी सवार थे।

सदरियापुर के पास किसानों द्वारा सड़क पर मक्का सुखाई जा रही थी, जिससे सड़क पर फिसलन जैसी स्थिति बन गई थी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में गीता देवी का एक पैर टूट गया है, जबकि पति किशोर मिश्रा की कमर में गंभीर चोटें आई हैं। कोमल मिश्रा भी घायल हुई हैं। ग्रामीणों की मदद से घायलों को निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल गीता देवी को बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की चर्चा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़कों पर फसल और मक्का सुखाने से आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से सड़कों पर फसल सुखाने पर रोक लगाने और यातायात व्यवस्था सुरक्षित बनाने की मांग की है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई है। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज
आज फोकस में

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य
आज फोकस में

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर
आज फोकस में

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल
आज फोकस में

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं
आज फोकस में

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 04 अगस्त 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp