Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पीलीभीत में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप: 60 साल के व्यक्ति गिरफ्तार, वीडियो मिलने पर खुला मामला, पुलिस लाइन में लंगड़ाता दिखा आरोपी

Author Image
Written by
Chandan Singh

जनपद में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 60 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले का खुलासा वीडियो मिलने के बाद हुआ। पुलिस लाइन में आरोपी लंगड़ाता हुआ नजर आया। पुलिस के अनुसार 14 जून रविवार को नाबालिग बच्ची चप्पल लेने बाजार गई थी। आरोप है कि मोहम्मद उमर नाम के व्यक्ति ने बच्ची को अगवा कर लिया। परिजनों ने 2 दिन तक तलाश की लेकिन बच्ची नहीं मिली। मंगलवार को आरोपी के घर के सामने रहने वाले एक युवक ने परिजनों को वीडियो भेजा। वीडियो देखने के बाद परिजन आरोपी के घर पहुंचे जहां बच्ची बेहोशी की हालत में मिली। आरोपी घर से भाग गया था। परिजनों ने वीडियो पुलिस को सौंप दिया। घटना के बाद भीड़ ने थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने 16 जून की देर रात आरोपी मोहम्मद उमर को गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। वह जनपद से भागने की फिराक में था।बुधवार शाम पीलीभीत के एसपी सुकिर्ति माधव मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस लाइन में आरोपी लंगड़ाता हुआ नजर आया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मेडिकल व अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।यह समाचार पीड़ित परिजनों की तहरीर और पुलिस के बयान पर आधारित है। नाबालिग पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है। आरोपों की सत्यता जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी। POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

*रिपोर्ट: सह संपादक चन्दन सिंह*

*जनता का भरोसा न्यूज चैनल, पीलीभीत*

 

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

शनिवार, 01 अगस्त 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp