Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज तहासीपुर में आम तोड़ते समय हादसा: पेड़ की डाल टूटने से युवक सुभाष राजपूत की मौत, गांव में शोक

Author Image
Written by
Chandan Singh

जनपद के तहासीपुर गांव में आम तोड़ने के दौरान हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पेड़ की डाल अचानक टूट जाने से युवक नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 12 बजे तहासीपुर निवासी सुभाष राजपूत आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े थे। इसी दौरान पेड़ की एक डाल अचानक टूट गई। संतुलन बिगड़ने से सुभाष नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

गंभीर चोट लगने के कारण सुभाष राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

 

सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक सुभाष राजपूत तहासीपुर गांव के निवासी थे। उनकी असमय मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। ग्रामीणों ने घटना को बेहद दुखद बताया है।

 

सह संपादक चन्दन सिंह

कन्नौज से ब्लॉक संवाददाता सूरज कुमार की रिपोर्ट

जनता का भरोसा न्यूज चैनल,

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 01 अगस्त 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp