Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई महिला थाना ने 2 घंटे में ढूंढ निकाली 3 साल की गुमशुदा बच्ची, मां को सौंपी*

Author Image
Written by
Chandan Singh

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गुमशुदा बच्चों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन स्माइल” अभियान के तहत महिला थाना पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है। पुलिस ने महज 2 घंटे में 3 वर्षीय गुमशुदा बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया।

 

दिनांक 18.06.2026 को थाना बेहटा गोकुल की एक महिला अपने परिजनों व 3 वर्षीय बेटी के साथ कोर्ट कचहरी के काम से माननीय न्यायालय हरदोई आई थी। खेलते-खेलते बच्ची मां से बिछड़ गई और न्यायालय परिसर के बाहर रोने लगी। एक महिला ने बच्ची को रोता देख सुरक्षा की दृष्टि से तुरंत महिला थाना हरदोई सुपुर्द कर दिया।

महिला थानाध्यक्ष अर्चना शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने “ऑपरेशन स्माइल” के तहत तत्काल कार्रवाई शुरू की। स्थानीय लोगों से पूछताछ के साथ ही सोशल मीडिया पर बच्ची की फोटो शेयर कर व्यापक प्रचार किया गया। पुलिस की मेहनत रंग लाई और महज 2 घंटे में बच्ची के परिजनों से संपर्क हो गया। नियमानुसार पहचान सत्यापन के बाद बच्ची को सकुशल मां को सौंप दिया गया।

 

बच्ची को पाकर परिजनों की आंखें भर आईं। उन्होंने महिला थाना टीम का धन्यवाद करते हुए पुलिस की संवेदनशीलता की सराहना की। SP ने पूरी टीम को शाबाशी दी है।

महिला थानाध्यक्ष अर्चना शुक्ला, म0उ0नि0 प्रियंका पाण्डेय, का0 मोनिका नागर, का0 पायल रानी

 

 

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 01 अगस्त 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp