Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई : महिला ने भाइयों पर लगाए जेवर न लौटाने के आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Author Image
Written by
Chandan Singh

हरदोई

जनपद के बिलग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गागंज निवासी एक महिला ने अपने भाइयों पर मायके में रखे सोने-चांदी के आभूषण वापस न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की मांग की है। पीड़िता ने इस संबंध में बिलग्राम थाने में शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

शिकायत के अनुसार, महिला रागिनी पत्नी दिलीप का कहना है कि उसकी पहली शादी कई वर्ष पूर्व हुई थी। बाद में वैवाहिक विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था, जिसके तहत उसे कुछ सोने एवं चांदी के आभूषण प्राप्त हुए थे। इन आभूषणों को उसने सुरक्षित रखने के उद्देश्य से अपने मायके में रखवा दिया था।

रागिनी के मुताबिक करीब दस वर्ष पूर्व उसका दूसरा विवाह दिलीप के साथ हुआ, जिसके बाद वह अपने ससुराल में रहने लगी। हाल ही में आवश्यकता पड़ने पर जब उसने अपने भाइयों से आभूषण वापस मांगे तो उन्हें लौटाने में आनाकानी की जाने लगी। महिला का आरोप है कि बाद में उसके भाइयों ने आभूषण देने से स्पष्ट इंकार कर दिया।

पीड़िता का कहना है कि इस मामले को लेकर परिवार स्तर पर कई बार बातचीत और समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। आरोप है कि उसके भाई आभूषणों पर कब्जा बनाए रखना चाहते हैं, जिससे उसे आर्थिक एवं मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मामले में पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 01 अगस्त 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp