Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वृक्षारोपण जन अभियान की तैयारियां तेज, DFO ने की स्वयंसेवी संस्थाओं संग बैठक, कंट्रोल रूम स्थापित

Author Image
Written by
Chandan Singh

वृक्षारोपण जन अभियान की तैयारियां तेज, DFO ने की स्वयंसेवी संस्थाओं संग बैठक, कंट्रोल रूम स्थापित

 

बर्षाकाल 2026 में प्रस्तावित वृक्षारोपण जन अभियान की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को प्रभागीय कार्यालय में अहम बैठक हुई। अध्यक्षता प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी वन एवं वन्य जीव प्रभाग हरदोई, जे०बी० शेंडे ने की। बैठक में कई स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।

 

बैठक में 1 जुलाई से 7 जुलाई 2026 तक चलने वाले वन महोत्सव, प्रभारी मंत्री द्वारा पौधरोपण, अन्य विभागों के सहयोग, छात्रों की भागीदारी, विशिष्ट वनों की स्थापना और रोपित पौधों की सुरक्षा-सिंचाई व्यवस्था पर चर्चा हुई।

 

जिला अध्यक्ष सरोज सिंगल ने मेडिकल कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण का प्रस्ताव रखा। वहीं सुधीर अवस्थी एवं अजय कुमार अवस्थी ने नगर क्षेत्र में फलदार पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा के लिए उद्योगपतियों, व्यापारियों, समाजसेवियों और नगर पालिका अध्यक्ष से ट्रीगार्ड उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। इसके लिए अवस्थी जर्दा कंपनी, व्यापार कर अधिकारी, उद्योग व्यापार मंडल, नेहरू युवा केंद्र और कृषि मंडी सचिव से वार्ता की बात कही गई।

 

प्रभागीय निदेशक जे०बी० शेंडे ने बताया कि अभियान के तहत सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए प्रभाग स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके नोडल अधिकारी उप प्रभागीय वनाधिकारी हरदोई हैं। उनका मोबाइल नंबर 7839434897 है। उन्होंने सभी संस्थाओं से रेंज स्तर पर क्षेत्रीय वन अधिकारियों से संपर्क कर पौधरोपण स्थल की जानकारी लेकर सहयोग की अपील की।

 

बैठक में महिला विंग की जिला महामंत्री ज्योति बघेल, प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवम द्विवेदी, सेवा भारती के विभाग संयोजक बिजय बहादुर सिंह, एम०बी०जी०वी०एस०एस० से सुधीर अवस्थी, नाग फाउंडेशन से कौशल सिंह, युवा मण्डल बिजगवां से भवानी प्रसाद शर्मा, नारायण शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति साण्डी से मनोज राठौर, सरस सेवा नेचुरोपैथ से आचार्य डॉ० शैलेन्द्र राठौर और गंगा योद्धा नमामि गंगे से कैलाश चन्द्र समेत कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 01 अगस्त 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp