Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई बावन उपकेंद्र पर बिजली विभाग की मनमानी से जनता बेहाल, 6 घंटे की कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Author Image
Written by
Chandan Singh

*हरदोई बावन उपकेंद्र पर बिजली विभाग की मनमानी से जनता बेहाल, 6 घंटे की कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त*

 

 

हरदोई बावन भीषण गर्मी और उमस के बीच बावन उपकेंद्र से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली विभाग की मनमानी से जनता का हाल बेहाल है। रोजाना 6 घंटे की लगातार कटौती से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों की लापरवाही के चलते आए दिन घंटों बिजली गायब रहती है। भीषण गर्मी में बिजली न आने से बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं। एक तो मौसम की मार ऊपर से विभाग की मनमानी ने लोगों को बीमार कर दिया है।

 

जनप्रतिनिधियों के निर्देश भी बेअसर

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली कटौती को लेकर जनप्रतिनिधि आए दिन बैठक कर विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हैं, लेकिन बिजली विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। शिकायतों के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।

 

लोगों में भारी आक्रोश

लगातार बिजली कटौती से क्षेत्रीय लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को बाध्य होंगे।

 

अब देखना यह है कि खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग के अधिकारियों की नींद खुलती है या नहीं।

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

शनिवार, 01 अगस्त 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp