Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मक्का खरीद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, DM ने दिए सख्त निर्देश, फोन न उठाने पर होगी कार्रवाई

Author Image
Written by
Chandan Singh

कन्नौज। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत एमएसपी पर मक्का खरीद की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने सभी अधिकारियों और क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि खरीद प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और तत्परता से चलाई जाए। किसानों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

 

बैठक में क्रय केंद्र प्रभारियों द्वारा किसानों और अधिकारियों के फोन न उठाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे ऐसी शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई होगी।

 

डीएम ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देश दिया कि जिन केंद्रों पर श्रमिक और परिवहन की कमी है, उसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाए। लापरवाह ठेकेदार पर कार्रवाई की जाए। किसानों का सत्यापन समयबद्ध तरीके से कराया जाए।

 

एडीएम (वि./रा.) को सभी मक्का क्रय केंद्रों पर लेखपालों की तैनाती के निर्देश दिए गए ताकि नियमित निरीक्षण हो सके। मंडी ठठिया में खरीद सबसे कम होने पर एसडीएम तिर्वा को भ्रमण कर तेजी लाने को कहा गया।

 

जनपद में 3,000 मीट्रिक टन मक्का खरीद का लक्ष्य है। एमएसपी 2,400 रुपये प्रति कुंतल तय है। 9 क्रय केंद्रों पर अब तक 147 किसानों से 542.55 मीट्रिक टन मक्का खरीदा गया है। डीएम ने लक्ष्य के अनुसार खरीद तेज करने और हर पात्र किसान की उपज समय पर खरीदने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि किसान दिन-रात मेहनत करता है। सभी अधिकारी किसानों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें। समस्याओं का तुरंत समाधान हो। शासन की मंशा के अनुरूप किसान हितैषी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 

बैठक में एडीएम देवेंद्र सिंह, सभी एसडीएम, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, केंद्र प्रभारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

*रिपोर्ट*: रोहित नंदन

*जिला संवाददाता, कन्नौज*

*सह संपादक*: चन्दन सिंह

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 01 अगस्त 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp