Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खेत में घास काट रहे युवक को सांप ने डसा, ग्राम प्रधान पति की तत्परता से बची जान

Author Image
Written by
Chandan Singh

शमशाबाद। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत न्यामतपुर भुक्सी में जानवरों के लिए चारा लेने खेत पर गए 22 वर्षीय युवक को जहरीले सांप ने डस लिया। ग्राम प्रधान पति अखलाक अहमद की तत्परता से युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने समय पर इलाज देकर उसकी जान बचा ली। युवक की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

यह घटना ग्राम पंचायत निवासी मोइनुद्दीन के पुत्र रिजवान के साथ शनिवार शाम को हुई। रिजवान अपने जानवरों के लिए खेत पर घास काटने गया था। घास काटते समय अचानक घनी झाड़ियों से निकले एक सांप ने उसके पैर में काट लिया। सांप के डसते ही रिजवान दर्द से चीख पड़ा और मदद के लिए चिल्लाते हुए घर की ओर भागा।

युवक का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। रिजवान की बिगड़ती हालत देख किसी ने तुरंत ग्राम प्रधान पति अखलाक अहमद को सूचना दी। अखलाक अहमद ने बिना समय गंवाए एक निजी वाहन का इंतजाम किया और परिजनों के साथ घायल युवक को सीएचसी शमशाबाद में भर्ती कराया।

सीएचसी में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. अलीम अंसारी, चीफ फार्मासिस्ट कमलेश बाबू और फार्मासिस्ट विजय कुमार ने तुरंत रिजवान का इलाज शुरू किया। उसे एंटी-स्नेक वेनम और अन्य आवश्यक दवाएं दी गईं। डॉक्टरों की टीम के समय पर किए गए उपचार से युवक की जान बच गई।

*सह संपादक*: चन्दन सिंह

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज
आज फोकस में

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य
आज फोकस में

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर
आज फोकस में

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल
आज फोकस में

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं
आज फोकस में

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 04 अगस्त 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp