Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर : मछरेहटा में वन विभाग ने वितरित किए सहजन के पौधे, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

 मछरेहटा, सीतापुर | 14 जुलाई 2026

जनपद सीतापुर के विकासखंड मछरेहटा में 14 जुलाई 2026 को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान एवं वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत वन विभाग द्वारा सहजन (मोरिंगा) के पौधों का वितरण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने लाभार्थियों को सहजन के पौधों का महत्व बताते हुए कहा कि सहजन एक बहुउपयोगी एवं औषधीय गुणों से भरपूर वृक्ष है। इसकी पत्तियों, फलियों और फूलों में प्रचुर मात्रा में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन तथा अन्य आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, कुपोषण से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अधिकारियों ने लोगों से पौधों का नियमित संरक्षण एवं देखभाल करने की अपील भी की।

इस अवसर पर वन दरोगा अक्षय पांडेय, वन दरोगा अनिल यादव, वन रक्षक नरेंद्र कुमार वर्मा एवं वन रक्षक विजय सहित वन विभाग की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने लाभार्थियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनकी देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के इस जन अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।

वन दारोगा अक्षय पांडेय ने बताया वन विभाग का उद्देश्य केवल पौधों का वितरण करना ही नहीं, बल्कि लोगों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वस्थ समाज की नींव को मजबूत करना भी है। सहजन जैसे उपयोगी पौधों का रोपण इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp