
सीतापुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय, सीतापुर द्वारा प्रशासनिक आवश्यकता के तहत जिले के छह चिकित्सा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस संबंध में 15 जुलाई 2026 को आदेश जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार, जिन चिकित्सा अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, उन्हें तत्काल प्रभाव से वर्तमान तैनाती स्थल से कार्यमुक्त होकर नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने का प्रमाण पत्र सीएमओ कार्यालय को उपलब्ध कराना भी अनिवार्य किया गया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों का जुलाई 2026 का वेतन उनके नए तैनाती स्थल से आहरित किया जाएगा।

स्थानांतरण इस प्रकार हैं—
- डॉ. राजीव कुमार वर्मा को अधीक्षक, सीएचसी कसमंडा से चिकित्साधिकारी, सीएचसी हरगांव भेजा गया।
- डॉ. संजय गौड़ को अधीक्षक, सीएचसी हरगांव से चिकित्साधिकारी, सीएचसी खैराबाद स्थानांतरित किया गया।
- डॉ. सुशील कुमार वर्मा को अधीक्षक, सीएचसी रामपुर मथुरा से कार्यालय कुष्ठ रोग अधिकारी, सीतापुर में चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात किया गया।
- डॉ. सुनील यादव को चिकित्साधिकारी, सीएचसी सांडा से अधीक्षक, सीएचसी कसमंडा बनाया गया।
- डॉ. नितेश कुमार वर्मा को चिकित्साधिकारी, सीएचसी एलिया से अधीक्षक, सीएचसी हरगांव नियुक्त किया गया।
- डॉ. अरुण कुमार सिंह को चिकित्साधिकारी, सीएचसी रामपुर मथुरा से वहीं अधीक्षक के पद पर तैनाती दी गई।
सीएमओ कार्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करते हुए नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।

सीतापुर : छह चिकित्सा अधिकारियों








