Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई पलिया से 17वीं विशाल कावड़ यात्रा गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना, जगह-जगह हुआ स्वागत

Author Image
Written by
अनुराग मिश्रा

सवायजपुर तहसील क्राइम संवाददाता कुलदीप सिंह

 

हरदोई सवायजपुर सावन माह में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। हरदोई जनपद के सवायजपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत पलिया से शनिवार को 17वीं विशाल कावड़ यात्रा पूरे विधि-विधान और उत्साह के साथ गोला गोकर्णनाथ धाम के लिए रवाना की गई।

 

कावड़िए पहले पांचाल घाट पहुंचकर वहां से पवित्र जल लेंगे। इसके बाद गोला गोकर्णनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर अपना व्रत खोलेंगे। आयोजकों के अनुसार पिछले 17 वर्षों से यह यात्रा निरंतर निकाली जा रही है।यात्रा के दौरान समाजसेवी अतुल तिवारी ने सभी शिवभक्तों का फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने यात्रा की सफलता और सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण होने की कामना करते हुए भोलेनाथ से प्रार्थना की।

 

कावड़ यात्रा कमेटी के अध्यक्ष गोलू सिंह ने बताया कि यात्रा में रवि सिंह, मनोज, श्याम और नरेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हैं। मार्ग में जगह-जगह भंडारे और सेवा शिविर लगाए गए हैं। स्थानीय लोगों ने डीजे की धुन पर नाचते-गाते कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

 

 

बोल बम और हर हर महादेव के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। पुलिस प्रशासन ने यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 01 अगस्त 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp