Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखनऊ सीएम योगी ने की हर घर तिरंगा, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस और स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा

Author Image
Written by
ज्ञानेश मिश्रा

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस और स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रदेश भर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

 

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता का आह्वान करते हुए इस वर्ष 5 करोड़ घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सरकारी, अर्धसरकारी एवं सहायता प्राप्त संस्थानों, स्थानीय निकायों, शैक्षणिक संस्थानों, ग्राम पंचायतों, उचित दर की दुकानों, औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराया जाए।

 

बैठक में मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण, उपलब्धता एवं वितरण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों, खादी एवं ग्रामोद्योग संस्थाओं, एमएसएमई इकाइयों एवं स्थानीय उत्पादन केंद्रों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जोड़ने को कहा।

 

उन्होंने कहा कि राशन की दुकानों, ग्राम पंचायत भवनों, जन सेवा केंद्रों, तहसीलों, विकास खंड कार्यालयों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, डाकघरों, पेट्रोल पंपों एवं अन्य निर्धारित केंद्रों के माध्यम से आमजन को राष्ट्रीय ध्वज सहज उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री ने आगामी 14 एवं 15 अगस्त को प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का अनिवार्य प्रसारण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 अगस्त को काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस तथा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के सभी कार्यक्रम पूरे सम्मान, गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ आयोजित किए जाएं। 9 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े सभी स्मारकों, स्मृति स्थलों एवं शहीद स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

 

उन्होंने कार्यक्रमों से पूर्व पूरे प्रदेश में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायतों के अमृत सरोवरों एवं ग्राम सचिवालयों पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया।

 

मुख्यमंत्री ने आगामी 14 अगस्त को लखनऊ सहित प्रत्येक जिला मुख्यालय पर विभाजन विभीषिका विषयक प्रदर्शनी आयोजित करने के निर्देश दिए। इसमें मंत्रिगण एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शनिवार, 01 अगस्त 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp