
हरदोई
अरवल थाना क्षेत्र के कुसुमखोर गंगा घाट पर सोमवार 03.08.2026 को सुबह करीब 07:30 बजे गंगा में नहाते समय दो युवक डूब गए। तीसरे युवक को स्थानीय गोताखोरों की मदद से सकुशल बचा लिया गया।
पुलिस के अनुसार ग्राम चौसार थाना अरवल निवासी नारद पुत्र गोविन्द राम,
ऋषि पुत्र छादामें उम्र करीब 15 वर्ष और
शिवम पुत्र सुनील उम्र करीब 21 वर्ष तीनों कुसुमखोर घाट पहुंचे थे। पुलिस व स्थानीय लोगों के चिन्हित घाट पर न नहाने की हिदायत देने के बावजूद तीनों आगे जाकर गंगा नदी की मुख्य धारा में नहाने चले गए।
नहाने के दौरान नारद और ऋषि तेज धारा में डूब गए। शिवम को स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
तलाश में जुटी SDRF और स्थानीय गोताखोर
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। SDRF टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों लापता युवकों की तलाश की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि उपरोक्त दोनों युवकों की तलाश लगातार जारी है और आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे चिन्हित घाटों पर ही स्नान करें और मुख्य धारा व गहरे पानी में जाने से बचें।









