Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज शिक्षामित्रों की मूल विद्यालय वापसी की मांग को लेकर बीएसए को सौंपा ज्ञापन

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ, जनपद कन्नौज के पदाधिकारियों ने सोमवार को शिक्षामित्रों की मूल विद्यालय वापसी के संबंध में शासन स्तर पर शीघ्र आदेश जारी किए जाने की मांग को लेकर प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कन्नौज को ज्ञापन सौंपा। यह कार्यक्रम प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित किया गया।

ज्ञापन के माध्यम से संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से शिक्षामित्र अपने मूल विद्यालयों में वापसी की मांग कर रहे हैं। इससे शिक्षामित्रों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा उनके कार्य निष्पादन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने शासन से जल्द आदेश जारी कर शिक्षामित्रों को उनके मूल विद्यालयों में समायोजित किए जाने की मांग की।

संघ के प्रतिनिधियों ने प्रभारी बीएसए से अनुरोध किया कि वह शिक्षामित्रों की इस महत्वपूर्ण मांग को शासन तक प्राथमिकता के साथ पहुंचाएं, ताकि जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जा सके। प्रभारी बीएसए ने ज्ञापन प्राप्त कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जिला संयोजक हृदयेश दुबे, जिला अध्यक्ष प्रदीप राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष रामवरन राजपूत, जिला उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, जिला महासचिव महेंद्र यादव, जिला सचिव रिजवान काजी, सदर ब्लॉक अध्यक्ष बसंत शुक्ला, सदर ब्लॉक महामंत्री महेंद्र कुशवाहा, तालग्राम ब्लॉक कोषाध्यक्ष आशीष राजपूत, शोभा देवी, ममता यादव, राम नरेश यादव, जय किशोर, महेंद्र पाल, हरिश्चंद्र वर्मा, रामेंद्र कुमार तथा बिश्राम सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

जिला महामंत्री जयदीप दिवाकर ने बताया कि यदि शिक्षामित्रों की मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेगा।

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज
आज फोकस में

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य
आज फोकस में

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर
आज फोकस में

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल
आज फोकस में

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं
आज फोकस में

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 04 अगस्त 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp