Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) लोकतांत्रिक ने युवा मोर्चा का किया विस्तार, आयुष शुक्ला बने सीतापुर के जिला उपाध्यक्ष

Author Image
Written by
मनोज मिश्रा

सीतापुर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) लोकतांत्रिक ने संगठन को प्रदेशभर में और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में युवा मोर्चा का विस्तार करते हुए जनपद सीतापुर निवासी आयुष शुक्ला को जिला उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा (जनपद सीतापुर, उत्तर प्रदेश) के पद पर मनोनीत किया है। संगठन की ओर से जारी मनोनयन पत्र के बाद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं।

 

संगठन की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी की संस्तुति पर जारी मनोनयन पत्र में कहा गया है कि यह नियुक्ति संगठन के संविधान, नियमावली तथा उद्देश्यों के अनुरूप की गई है। पत्र में नवमनोनीत पदाधिकारी से अपेक्षा की गई है कि वे संगठन के सिद्धांतों एवं नीतियों का पूर्ण निष्ठा के साथ पालन करते हुए किसानों, मजदूरों एवं समाज के वंचित वर्गों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेंगे तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

 

आयुष शुक्ला के मनोनयन पर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) लोकतांत्रिक के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। संगठन ने कहा कि युवाओं की बढ़ती भागीदारी से किसान हितों से जुड़े मुद्दों को और अधिक प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा तथा किसानों की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में संगठन की भूमिका और सशक्त होगी।

 

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष आयुष शुक्ला ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों, युवाओं एवं मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव संघर्षरत रहेंगे तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

 

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह ने आयुष शुक्ला को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को उनसे काफी अपेक्षाएं हैं और उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा जनपद सीतापुर में संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा।

 

 

वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा ने भी आयुष शुक्ला को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा शक्ति ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आयुष शुक्ला किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते हुए संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और किसान हितों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। संगठन के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज
आज फोकस में

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य
आज फोकस में

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर
आज फोकस में

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल
आज फोकस में

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं
आज फोकस में

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 04 अगस्त 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp