Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद तेज रफ्तार ऑटो ने मारी स्कूटी को टक्कर, युवक गंभीर, ग्रामीणों ने चालक को पकड़ा

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

रिपोर्ट फर्रुखाबाद जिला संवाददाता आयुष कुमार

फर्रुखाबाद कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव पट्टी कतरौली में सोमवार को तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से स्कूटी सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

जानकारी के अनुसार अजय यादव पुत्र यदुनाथ सिंह निवासी पट्टी कतरौली अपनी स्कूटी से गांव के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ऑटो ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अजय सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से भागने लगा था। ग्रामीणों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया और खुदागंज चौकी पुलिस के हवाले कर दिया।

सूचना पर चौकी प्रभारी सुभाष चंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस हादसे के बाद गांव में आक्रोश है। ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और नियमित पुलिस निगरानी की मांग की है।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 03 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp