
Written by
मनोज मिश्रा
सीतापुर सावन माह के प्रथम सोमवार को अटरिया क्षेत्र के शिवालयों में सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
बेरसापुर स्थित श्री बालेश्वर महादेव मंदिर पर गोमती नदी से जल भरकर भक्तों ने जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें सिधौली विधायक मनीष रावत और महंत उमानंद सारस्वत शामिल हुए।
रसूलपनहा मानेश्वर धाम, नीलगांव टेढ़ेश्वर, मनवां टंकेश्वर, अटरिया सिद्धेश्वर, जयपालपुर, कठवा और धन्ना तीर्थ में भी श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं।
भीड़ के मद्देनजर अटरिया थाना प्रभारी लाल बहादुर मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।








