
कन्नौज पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा शिकायतकर्ताओं को उनके मामलों के निस्तारण की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक मामले का पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण किया जाए, ताकि आमजन का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो।










