
हरदोई
प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति की ओर से बुधवार को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत जिला कारागार हरदोई में वृक्ष भंडारा आयोजित किया गया। इस दौरान कारागार परिसर में पौधरोपण कर सभी ने पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।
जेल प्रशासन और समिति ने मिलकर किए पौधरोपण
कार्यक्रम में जिला कारागार के अधीक्षक अमन कुमार सिंह, जेलर योगेश कुमार और डिप्टी जेलर अमर कुमार सिंह ने समिति के पदाधिकारियों के साथ मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और भावी पीढ़ी के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध कराना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें बड़ा करने का संकल्प भी इस मौके पर लिया गया।
इस अवसर पर समिति के सचिव शत्रुघ्न द्विवेदी, समाजसेवी दिवाकर मिश्रा, महिला जिलाध्यक्ष सरोज सिंघल, महामंत्री ज्योति बघेल, पूजा गुप्ता, वन दरोगा हरिनाम सिंह सहित कारागार का स्टाफ मौजूद रहा।

प्रहलाद नगरी समिति ने जिला







