
हरदोई
12 अगस्त 2026 युवा दिवस के अवसर पर जनपद हरदोई में एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं युवाओं को एचआईवी संक्रमण से बचाव, जांच तथा उपचार के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से सघन एचआईवी एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया।
अभियान का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती नेहा ब्याडवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं में एचआईवी एड्स के संबंध में सही जानकारी एवं जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों एवं संस्थाओं से अपील की कि अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंच बनाकर उन्हें एचआईवी से बचाव, समय पर जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक किया जाए।
जिला क्षय रोग अधिकारी एवं नोडल अधिकारी जिला एड्स डॉ नौमान उल्ला ने बताया कि अभियान के दौरान जनपद में विभिन्न स्थानों पर एचआईवी एड्स से बचाव, सुरक्षित व्यवहार, समय पर एचआईवी जांच, उपचार की उपलब्धता तथा एचआईवी से जुड़े भ्रम एवं भेदभाव को समाप्त करने के संबंध में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
एडिशनल सीएमओ डॉ धीरेन्द्र सचान ने कहा कि कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, जिला एड्स नियंत्रण इकाई तथा संबंधित सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों द्वारा सक्रिय सहभागिता की गई। अभियान का उद्देश्य युवाओं को जागरूक करना, एचआईवी संक्रमण की रोकथाम में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करना तथा एचआईवी मुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।
उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ प्रदीप कश्यप ने बताया कि जिले में हॉट स्पॉट चिन्हित कर कैम्पेन चलाया जा रहा है। जेल में भी साल में दो बार कैंप कर सभी का टेस्ट किया जाता है। मंच का संचालन करते हुए जिला समन्वयक पीएमडीटी टीबी एचआईवी जावेद खान ने बताया कि जिले में 4 जगह आईसीटीसी सेंटर पर जांच होती है। जिला पुरुष अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, बिलग्राम, सण्डीला में जांच होती है। यह जांच बिलकुल निःशुल्क है। जिले में अब तक 902 एचआईवी पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
इस मौके पर सीएमएस 100 बेड अनिल शुक्ला, महेंद्र यादव, प्रहलाद, अरविन्द मिश्रा, वन्दना सर्वोदय आश्रम, अर्चना सिंह, स्नेहलता, कंचन, निरासना, मनोज शुक्ला, प्रवीण, शरत चन्द्र शर्मा, सुभाष, तनवीर, सुशील, अमरीश दुबे दिशा, संजीव, अजीत, अमन आदि लोग मौजूद रहे








