Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर (मछरेहटा): तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

मछरेहटा-मिश्रिख मार्ग पर बहादुरपुर पुलिया के पास हुआ दर्दनाक हादसा, पुलिस ने बस कब्जे में लेकर शुरू की जांच

सीतापुर। मछरेहटा थाना क्षेत्र में मंगलवार, 18 अगस्त 2026 की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मछरेहटा-मिश्रिख मार्ग पर बहादुरपुर पुलिया के पास सुबह करीब 7:40 बजे हुआ। युवक अपने खेत से काम करके वापस घर लौट रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गया।

(मृतक : सरोज)

मृतक की पहचान सरोज पुत्र मनोज कुमार, निवासी बहादुरपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सरोज खेत से काम निपटाकर घर की ओर लौट रहा था। जैसे ही वह बहादुरपुर पुलिया के पास पहुंचा, इसी दौरान सामने से आ रही बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सरोज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मछरेहटा थाना प्रभारी रजनीश कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने हादसे में शामिल बस को कब्जे में लेते हुए उसके चालक को हिरासत में ले लिया।

बताया गया है कि संबंधित बस  यशोदा कन्या पीजी कॉलेज, मिश्रिख, सीतापुर की है। पुलिस के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस हादसे के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के समय बस की रफ्तार काफी तेज थी। हालांकि, दुर्घटना की वास्तविक वजह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp