
फर्रुखाबाद से संवाददाता अवनीश कुमार

सावन मेले के बीच फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाट पर पहुंच रहे हैं और स्नान के बाद गंगा जल भरकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। पिछले रविवार को करीब 2 लाख श्रद्धालु पांचाल घाट पहुंचे थे। आज इससे भी ज्यादा भीड़ पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है।
पिछले सप्ताह गंगा में डूबने की घटना के बाद प्रशासन ने खास तौर पर गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए गंगा तट पर टिन की बैरिकेडिंग कराई है। गहरे पानी वाले स्थानों पर चेतावनी बोर्ड और बैनर लगाए गए हैं, ताकि श्रद्धालु खतरे वाले क्षेत्र में न जाएं।

घाट के दोनों ओर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मी लगातार भीड़ और स्नान करने वाले श्रद्धालुओं पर नजर रख रहे हैं। प्रशासन की कोशिश है कि श्रद्धालु निर्धारित सुरक्षित क्षेत्र में ही गंगा स्नान करें और किसी भी तरह की लापरवाही से बचें।
वहीं, भारी भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन भी पहले से लागू है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पांचाल घाट समेत आसपास के क्षेत्रों में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रहे हैं।
गंगा स्नान के दौरान बैरिकेडिंग पार करके गहरे पानी में न जाएं। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं सुरक्षाकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर







