
कमालगंज ब्लॉक संवाददाता अवनीश कुमार
फर्रुखाबाद सावन के चौथे सोमवार के अवसर पर खुदागंज में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवड़िये कंधे पर कांवड़ और मुख पर ‘बोल बम’ के जयकारे के साथ खुदागंज से गुजर रहे थे। उनकी लंबी यात्रा की थकान को देखते हुए स्थानीय लोगों ने भोजन-प्रसादी की व्यवस्था की। भंडारा स्थल पर पहुंचे सभी कांवड़ियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कराया गया।

यह आयोजन खुदागंज की सेवा भावना और आपसी सहयोग का उदाहरण रहा। भंडारे को सफल बनाने में सभी ने अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाई।
इस सेवा कार्य में सरबन सिंह शाक्य, राजीव सिंह पाल, कुंदन सिंह ठाकुर, अंकित श्रीवास्तव, जितेंद्र यादव, रामवीर यादव, रामकिशोर जाटव, विवेक शाक्य (शाक्य डेकोरेशन), अरुण यादव, रामसिंह कैंटाहा, छबिराम यादव पाहला, पवन राजपूत, विपन राजपूत और संजू शाक्य सहित अन्य स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा।









