
कमालगंज संवाददाता अवनीश कुमार
फर्रुखाबाद कमालगंज खुदागंज ग्राम सभा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ग्रामवासियों द्वारा सामूहिक रूप से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पूरे गाँव में श्रद्धा, सेवा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर गाँव के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया।
गाँव के जिन मंदिरों में विशेष आयोजन हुए उनमें – खेरापति मैया, सती माता मंदिर, मंडिला दुर्गा माता मंदिर, श्री कुक्कू पंडित बरमदेव मंदिर, श्री अमोद वर्मा हनुमान मंदिर, श्री रोशन ठाकुर भोले बाबा मंदिर सहित अन्य सभी देवस्थल शामिल रहे।
यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि पूरे गाँव की एकता, भाईचारे, सेवा भाव और सामूहिक सहभागिता का सुंदर उदाहरण है। ग्रामीणों के सहयोग से भंडारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
भगवान श्रीकृष्ण से यही प्रार्थना है कि हमारे गाँव खुदागंज में सदैव सुख-शांति, प्रेम, सद्भाव और भाईचारा बना रहे








