Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जलभराव, कीचड़ और बीमारी से तड़पता मल्हपुर: ‘गरीबों के मसीहा’ डॉ. नृपेंद्र वर्मा ने उठाई ग्रामीणों की बुलंद आवाज

Author Image
Written by
Anurag Singh mandal

जब तक हर गरीब को उसका अधिकार नहीं मिलता, हमारी लड़ाई जारी रहेगी” — डॉ. नृपेंद्र वर्मा

ग्राम सभा लोन्हारा (मल्हपुर)

विकास के तमाम दावों के बीच ग्राम सभा लोन्हारा के मल्हपुर गांव से एक हृदयविदारक तस्वीर सामने आई है, जहाँ सैकड़ों ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के अभाव में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गांव में जल निकासी का कोई पुख्ता इंतजाम न होने के कारण हर गली कीचड़ से पटी पड़ी है। गंदे पानी और फैली गंदगी की वजह से गांव में संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं, जिससे सैकड़ों लोग अस्वस्थ हैं। स्कूली मासूम बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं इसी घुटने भर कीचड़ और गंदगी से गुजरने को विवश हैं।

गांव के इस विकराल संकट और गरीबों की पुकार सुनकर क्षेत्र में ‘गरीबों के मसीहा’ के रूप में पहचान बना चुके डॉ. नृपेंद्र वर्मा मल्हपुर गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें अपने गांव की खौफनाक हकीकत दिखाई और अपनी फरियाद सुनाई।

गांव की बदहाली को देख डॉ. नृपेंद्र वर्मा का दिल पसीज गया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूरे ओज और आत्मीयता के साथ कहा

यह सिर्फ कीचड़ नहीं, बल्कि प्रशासनिक उपेक्षा का वो दलदल है जिसमें हमारे गरीब किसान, मासूम बच्चे और बुजुर्ग रोज पिस रहे हैं। जहां बच्चे हंसते-खेलते स्कूल जाने चाहिए, वहां वे बीमारी और गंदगी के बीच चलने को मजबूर हैं। मैं सरकार और प्रशासन से सीधे शब्दों में मांग करता हूं कि मल्हपुर में तत्काल साफ-सफाई कराई जाए, जल निकासी के लिए पक्की नालियों का निर्माण हो और ग्रामीणों के आवागमन के लिए मजबूत आर.सी.सी. रोड बनाई जाए। जब तक मल्हपुर के आखिरी व्यक्ति को उसका हक नहीं मिल जाता, मैं चुप नहीं बैठूंगा।

डॉ. वर्मा के इस हुंकार से पूरे गांव में उम्मीद की नई किरण जग उठी। इस अवसर पर महेंद्र गौतम, रिजवान, गोपाल सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में अपनी आवाज बुलंद की।

लखनऊ मंडल ब्यूरो चीफ – अनुराग सिंह

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 13 सितंबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp