
कन्नौज विधानसभा छिबरामऊ क्षेत्र मझपुरवा। ग्राम पंचायत मझपुरवा में जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र के जिला अध्यक्ष आलोक यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने जलभराव से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को विस्तार से जाना। ग्रामीणों ने बताया कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी रास्तों एवं आसपास के क्षेत्रों में जमा हो रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। पानी की निकासी न होने के कारण गंदगी और जलभराव से ग्रामीणों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की।
मामले की जानकारी मिलने पर पंचायती राज कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। प्रतिनिधि ने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं संबंधित जिम्मेदारों से समस्या के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों ने जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा जलभराव से निजात दिलाने की मांग रखी।
मौके पर मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों को समस्या के शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जलभराव की समस्या का जल्द समाधान कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। भाकियू धरतीपुत्र के जिला अध्यक्ष आलोक यादव ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों और ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं का समाधान कराना संगठन की प्राथमिकता है।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र के ब्लॉक अध्यक्ष विवेक यादव, महताब आलम, अकबर, अनीश खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए मौके पर पहुंचकर उनकी बात सुनने पर संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताया।
जनता की समस्या—हमारी जिम्मेदारी। भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र जिंदाबाद।








