Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई सवायजपुर पुलिस का एंटी रोमियो अभियान, महिला आरक्षियों ने स्कूल-कॉलेज के आसपास की सघन चेकिंग

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

रिपोर्ट श्याम पाल सिंह

हरदोई सवायजपुर महिला सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना सवायजपुर पुलिस ने एंटी रोमियो अभियान चलाया।

अभियान के तहत महिला पुलिस टीम ने कस्बे के स्कूल, कॉलेज, बाजार, पार्क और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग की। इस दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध रूप से घूम रहे युवकों से पूछताछ की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस चेकिंग अभियान में महिला आरक्षी नाजमा खातून, महिला आरक्षी गंगोत्री, महिला आरक्षी कृपा बाई सैनी और महिला आरक्षी खुशबू कुशवाहा शामिल रहीं। महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं और महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। साथ ही उन्हें महिला हेल्पलाइन 181 और पुलिस इमरजेंसी नंबर 112 के बारे में जानकारी दी।

पुलिस ने मनचले और शोहदों को सख्त चेतावनी दी कि महिलाओं और छात्राओं से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अभद्र व्यवहार पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों और छात्राओं ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। उनका कहना है कि महिला पुलिस की मौजूदगी से उन्हें सुरक्षित महसूस हो रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला सुरक्षा को लेकर इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp