Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई जिलाधिकारी ने बंद पड़े कस्तूरबा पुस्तकालय का किया निरीक्षण, जीर्णाेद्धार कर आधुनिक सुविधाओं से विकसित करने के दिए निर्देश

Author Image
Written by
अनुराग मिश्रा

रिपोर्ट श्याम पाल सिंह

हरदोई जिलाधिकारी अनुनय झा ने आज विक्टोरिया हाल में बंद पड़े कस्तूरबा पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पुस्तकालय की स्थिति का जायजा लेते हुए इसे शीघ्र जीर्णाेद्धार कराकर पुनः संचालित करने तथा विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए बेहतर एवं सुविधायुक्त बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पुस्तकालय में आवश्यकतानुसार सभी व्यवस्थाएं कराते हुए इसका समुचित जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण कराया जाए। उन्होंने फर्श पर टाइल्स लगवाने, दीवारों पर आकर्षक कलर कराने तथा पीवीसी पैनलिंग कराने के निर्देश दिए, ताकि पुस्तकालय को नया एवं बेहतर स्वरूप प्रदान किया जा सके। उन्होंने पुस्तकालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एसी लगवाने, सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने तथा छात्राओं एवं छात्रों के बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय को ऐसा स्वरूप दिया जाए, जहां विद्यार्थी सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में अध्ययन कर सकें।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुस्तकालय के जीर्णाेद्धार एवं आवश्यक व्यवस्थाओं से संबंधित कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूर्ण कराकर पुस्तकालय को पुनः उपयोग में लाया जाए। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय के व्यवस्थित संचालन से विद्यार्थियों को अध्ययन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मयंक कुंडु सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp