Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई के सांडी कस्बे में पति-पत्नी का विवाद पहुंचा थाने, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमले का लगाया आरोप

Author Image
Written by
Chandan Singh journalist उत्तर प्रदेश

सांडी (हरदोई)

सांडी थाने के मुंशीगंज मोहल्ले में रहने वाले दीपक और उसकी पत्नी साधना के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है।

*तीन महीने बाद ससुराल लौटी थी पत्नी*

जानकारी के अनुसार दीपक की पत्नी साधना करीब तीन महीने पहले घर छोड़कर चली गई थी। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने साधना को बुलाकर सुलह कराने का प्रयास किया, लेकिन वह पति के साथ जाने को तैयार नहीं हुई।

करीब तीन महीने बाद साधना अचानक ससुराल लौट आई। यहीं पति-पत्नी में विवाद हो गया और दोनों में मारपीट हुई। घटना में दोनों के घायल होने की बात सामने आई है।

*पत्नी ने लगाया नाक काटने का आरोप*

साधना का आरोप है कि पति दीपक और सास-ससुर ने चाकू से उसकी नाक काट दी। पुलिस ने शुक्रवार को दीपक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। बाद में साधना की मां की तहरीर पर दीपक और उसके माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

पति की मां ने बहू पर लगाया गंभीर आरोप

वहीं, घायल दीपक शनिवार को अपनी मां शशि देवी के साथ थाने पहुंचा। शशि देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बहू साधना पर अपने बेटे का गुप्तांग काटने का आरोप लगाया। पुलिस ने इस शिकायत पर भी साधना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की कर रही जांच

थाना प्रभारी पुष्पराज कुशवाहा ने रविवार को बताया कि पति और पत्नी दोनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 03 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp