
ब्यूरो चीफ सीतापुर मनोज मिश्रा की रिपोर्ट
सीतापुर अटरिया, क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। अटरिया क्षेत्र के हिम्मतनगर गांव में बारिश के कारण एक कच्चा मकान अचानक गिर गया। मकान गिरने से परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया और गृहस्थी का सामान भी प्रभावित हुआ है।
बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के चलते कच्चा मकान कमजोर हो गया था। बारिश के बीच मकान गिरने की घटना से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई व्यक्ति मलबे की चपेट में नहीं आया, जिससे जनहानि होने से बच गई।
मकान गिरने के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। परिवार ने प्रशासन से मौके पर जांच कराकर हुए नुकसान का आकलन कराने तथा सरकारी सहायता और उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
पीड़ित परिवार ने सिधौली एसडीएम से गुहार लगाते हुए कहा है कि राजस्व टीम भेजकर क्षति का सर्वे कराया जाए और नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि परिवार को राहत मिल सके।









