Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर सिधौली के युवक की बीकेटी में ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत परिवार में कोहराम गांव में शोक

Author Image
Written by
मनोज मिश्रा

हेडलाइन: सिधौली के युवक की बीकेटी में ट्रेन से गिरकर  सीतापुर सिधौली थाना क्षेत्र के पंडित पुरवा हुसैनगंज गांव के एक युवक की ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नीरज शुक्ला के रूप में हुई है। हादसा भैंसा मऊ बीकेटी लखनऊ क्रॉसिंग के पास सोमवार को हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

बताया जा रहा है कि नीरज शुक्ला सोमवार को किसी निजी कार्य से ट्रेन से लखनऊ की ओर जा रहे थे। जैसे ही ट्रेन भैंसा मऊ बीकेटी क्रॉसिंग के निकट पहुंची, अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन से नीचे गिर गए। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर बीकेटी पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। नीरज की असमय मौत से पिता, माता सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पंडित पुरवा हुसैनगंज गांव में भी मातम पसरा हुआ है। गांव के लोग परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हादसा कैसे हुआ, इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

ब्यूरो चीफ सीतापुर मनोज मिश्रा की रिपोर्ट

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 03 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp