
मछरेहटा, सीतापुर। थाना मछरेहटा पुलिस ने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त को ग्राम परसदा स्थित नहर पुलिया के पास से पकड़ा।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कलपित पुत्र शिवसागर सिंह (19 वर्ष) निवासी ग्राम भउवापुर सिकिटिया, थाना रामकोट, जनपद सीतापुर के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मछरेहटा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज था और पुलिस को उसकी तलाश थी।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार वर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक भारत सिंह तथा हेड कांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद चौधरी शामिल रहे।









