Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई घर के टांड पर बैठा दिखा काला कोबरा मचा हड़कंप एक्सपर्ट ने किया रेस्क्यू

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

रिपोर्ट श्याम पाल सिंह

हरदोई पचदेवरा थाना क्षेत्र के चंद्रमपुर गांव में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर में काला कोबरा घुस आया। गनीमत रही कि समय रहते रेस्क्यू टीम को सूचना दे दी गई और एक बड़े हादसे से बचाव हो गया।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी जैकरन के पक्के मकान में आज सुबह करीब 6 बजे परिवार के सदस्य जागे तो उन्होंने टांड (दीवार की अलमारी) के ऊपर एक बड़ा काला कोबरा बैठा देखा। जहरीले सांप को देखकर घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए।

परिवार ने हिम्मत दिखाते हुए सांप से दूरी बनाई और तुरंत वन विभाग व शाहजहांपुर की सर्प रेस्क्यू टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही सर्प विशेषज्ञ सरोज कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद विशेष उपकरणों की मदद से बिना किसी नुकसान के कोबरा को पकड़ लिया। रेस्क्यू टीम ने बताया कि यह भारतीय काला कोबरा (Indian Cobra) था, जो बेहद जहरीला होता है।

बाद में रेस्क्यू टीम कोबरा को अपने साथ सुरक्षित स्थान पर ले गई और उसे आबादी से दूर जंगल में प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में अक्सर सांप घरों में घुस आते हैं। रेस्क्यू टीम ने लोगों से अपील की है कि सांप दिखने पर उसे मारने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग या रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 03 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp