Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर बाढ़ के पानी में डूबी भैंस, पशुपालक को भारी नुकसान जामुनीपुर में हादसा, क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण

Author Image
Written by
मनोज मिश्रा

ब्यूरो चीफ सीतापुर मनोज मिश्रा की रिपोर्ट

सीतापुर अटरिया क्षेत्र में बाढ़ का पानी अब ग्रामीणों के साथ-साथ पशुधन के लिए भी मुसीबत बनता जा रहा है। जामुनीपुर गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से राजेश रावत पुत्र हुलासी की भैंस की मौत हो गई। घटना से पशुपालक को आर्थिक क्षति हुई है।

बताया जाता है कि बाढ़ के पानी के फैलाव के दौरान भैंस उसकी चपेट में आ गई और गहरे पानी में डूब गई। काफी प्रयास के बावजूद पशु को बचाया नहीं जा सका। भैंस की मौत की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीण मौके पर जुट गए।

घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा पशुधन के नुकसान की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद नुकसान का विवरण दर्ज किए जाने की कार्रवाई की गई।

ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के बढ़ते पानी के कारण पशुओं को सुरक्षित रखना लगातार मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए सुरक्षित स्थान और चारे की व्यवस्था कराने तथा पीड़ित पशुपालक को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 04 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp