Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज पानी निकासी और सड़क पर कीचड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद, सराय प्रयाग पुलिस ने संभाला मोर्चा

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

कन्नौज गुरसहायगंज थाना गुरसहायगंज क्षेत्र की सराय प्रयाग पुलिस चौकी अंतर्गत महोना गांव में रविवार को मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गांव में पानी की निकासी और रास्ते पर जमा कीचड़ को लेकर ब्राह्मण और जाटव समाज के लोगों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

ग्रामीणों के अनुसार गांव की मुख्य सड़क पर लंबे समय से नाली का पानी भरा हुआ है, जिससे सड़क पर कीचड़ जमा हो गया है। इसी पानी और कीचड़ की निकासी को लेकर दोनों समुदायों के बीच पहले से खींचतान चल रही थी। आज सुबह जब पानी निकासी को लेकर बातचीत हो रही थी तो कहासुनी बढ़ गई और विवाद की स्थिति बन गई।

सूचना मिलते ही सराय प्रयाग चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों से कहा है कि पानी निकासी की समस्या का स्थायी समाधान ग्राम प्रधान और ब्लॉक प्रशासन के सहयोग से निकाला जाएगा, आपसी विवाद न करें।

फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

रिपोर्ट – पंकज कुमार, ब्लॉक संवाददाता, तालग्राम, कन्नौज

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 05 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp