Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर

Author Image
Written by
ज्ञानेश मिश्रा

लखनऊ। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बर्फबारी का सीधा असर अब उत्तर प्रदेश के मैदानी जिलों में दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने और शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। इससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

मौसम विभाग ने श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और हरदोई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत और मेरठ में भी कोहरे का प्रकोप देखने को मिल सकता है। इसके अलावा बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली जिलों में भी सुबह और रात के समय घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।

पूर्वी और मध्य यूपी के पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में भीषण कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।

वहीं शीतलहर की बात करें तो आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया और गोरखपुर में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर जिलों में भी शीतलहर का असर रहेगा। इसके साथ ही गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी में भी शीतलहर चलने की चेतावनी दी गई है।

राजधानी लखनऊ, बाराबंकी और अयोध्या में भी ठंड का असर बढ़ेगा और शीतलहर लोगों को परेशान कर सकती है। अंबेडकरनगर और आसपास के क्षेत्रों में भी शीतलहर को लेकर सतर्क रहने की अपील की गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-शाम अनावश्यक यात्रा से बचने, गर्म कपड़े पहनने और कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट
आज फोकस में

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
आज फोकस में

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash
आज फोकस में

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही
आज फोकस में

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज
आज फोकस में

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज

<span class=पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर">
आज फोकस में

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 14 मार्च 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp