Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज : नाले में मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मुंबई से लौटने के बाद हुआ था लापता

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज।

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के किदवई नगर मोहल्ले में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 35 वर्षीय युवक का शव नाले में मिला। मृतक की पहचान रुस्तम के रूप में हुई है, जो कुछ दिन पहले ही मुंबई से अपने घर लौटा था।

परिजनों के अनुसार, सोमवार रात रुस्तम यह कहकर घर से निकला था कि वह पार्टी में जा रहा है, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, हालांकि रातभर कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

मंगलवार सुबह मिलिट्री ग्राउंड के पास नाले में शव दिखाई देने पर मृतक की बहन शायरा ने उसे पहचाना और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर पोस्ट-मार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली प्रभारी अजय अवस्थी ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। प्रारंभिक निरीक्षण में शरीर पर किसी प्रकार की स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्ट-मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

मृतक के पिता ने बताया कि रुस्तम मुंबई में काम करता था और कुछ दिन पहले ही घर आया था। सोमवार रात उसके बाहर जाने के बाद से ही परिवार उसकी तलाश कर रहा था, लेकिन इस तरह की खबर मिलने से परिवार गहरे सदमे में है।

बहन शायरा ने बताया कि जब वह नाले के पास पहुंची तो पानी में एक शव तैरता हुआ दिखा, जिसे देखकर उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

गौरतलब है कि कन्नौज जनपद में बीते कुछ महीनों के दौरान नालों और जलाशयों में शव मिलने की घटनाएं सामने आई हैं। इससे पहले तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के टिकारा गांव में भी एक लापता युवक का शव नाले में मिला था, जिसमें परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सोमवार रात रुस्तम कहां गया था और किन लोगों के संपर्क में था। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर फॉरेंसिक टीम की मदद भी ली जाएगी।

पुलिस के अनुसार, शव का पोस्ट-मार्टम मंगलवार को ही कराया जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट
आज फोकस में

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
आज फोकस में

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash
आज फोकस में

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही
आज फोकस में

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज
आज फोकस में

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर
आज फोकस में

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शनिवार, 14 मार्च 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp