Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हैदरगढ़ : टोल पर अधिवक्ता से मारपीट का आरोप, घटना के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

लखनऊ/हैदरगढ़(रिपोर्ट: हिमांशु लाला)

प्रयागराज हाईकोर्ट के अधिवक्ता रत्नेश शुक्ला, निवासी प्रतापगढ़, ने हैदरगढ़ टोल प्लाज़ा पर टोल कर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। यह घटना बुधवार 14 जनवरी को उस समय हुई, जब वे लखनऊ जा रहे थे। बताया गया कि FASTag में बैलेंस न होने के कारण नकद भुगतान को लेकर टोल कर्मियों से विवाद हो गया।

अधिवक्ता रत्नेश शुक्ला का आरोप है कि बहस के बाद टोल कर्मियों ने उन्हें घेर लिया और दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटा। साथ ही उनकी सोने की अंगूठी भी छीन ली गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिवक्ताओं में गहरा रोष फैल गया।

घटना के अगले दिन गुरुवार 15 जनवरी को बड़ी संख्या में वकील हैदरगढ़ तहसील और बारा टोल प्लाज़ा पर एकत्रित हो गए। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए टोल के बूम बैरियर तोड़ दिए और कुछ समय के लिए टोल फ्री कर दिया, जिससे आवागमन बाधित रहा।

मामले को गंभीरता से लेते हुए हैदरगढ़ पुलिस ने चार नामजद और दस अज्ञात टोल कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों—गोलू, रवि वर्मा और लवलेश मिश्रा—को हिरासत में ले लिया है।

इस बीच भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ता भी अधिवक्ताओं के समर्थन में सामने आ गए हैं, जिससे आंदोलन और तेज हो गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही घटना के बाद टोल प्लाज़ा की सुरक्षा व्यवस्था और FASTag प्रणाली के सुचारु संचालन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी मंथन शुरू कर दिया गया है।

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट
आज फोकस में

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
आज फोकस में

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash
आज फोकस में

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही
आज फोकस में

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज
आज फोकस में

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर
आज फोकस में

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 14 मार्च 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp