Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

यूपी : नेताजी की जयंती पर आज 75 जिलों में एक साथ ब्लैकआउट मॉकड्रिल, शाम 6 बजे बजेगा सायरन

Author Image
Written by
ज्ञानेश मिश्रा

लखनऊ। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आज पूरा उत्तर प्रदेश हाई अलर्ट पर रहेगा। प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक साथ ब्लैकआउट मॉकड्रिल आयोजित की जा रही है। इस दौरान शाम करीब 6 बजे हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजेंगे और लगभग 10 मिनट तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी।

इस राज्यव्यापी मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति या संभावित दुश्मन हमले की स्थिति में प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों और आम नागरिकों की तैयारियों की जांच करना है, ताकि वास्तविक हालात में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

लखनऊ में हुआ रिहर्सल, आपात हालात का किया गया अभ्यास

ब्लैकआउट से पहले राजधानी लखनऊ में गुरुवार शाम इसका व्यापक रिहर्सल किया गया। पुलिस लाइन परिसर में अचानक सायरन और धमाकों की आवाज से आपात स्थिति का माहौल बनाया गया। पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद लोगों को यह दिखाया गया कि हवाई हमले में कई लोग घायल हुए हैं।

मॉकड्रिल के दौरान यह मानकर अभ्यास किया गया कि बम धमाके से आग लग गई है, इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और कई लोग ऊंची इमारतों व वाहनों में फंसे हुए हैं।

रेस्क्यू और राहत कार्यों का प्रदर्शन

अभ्यास के दौरान सिविल डिफेंस ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। फायर ब्रिगेड की टीमों ने गीले कंबलों और पानी की मदद से आग पर काबू पाया। ऊंची इमारतों से लोगों को सुरक्षा जाल के सहारे बाहर निकाला गया, जबकि आग लगी कार का शीशा तोड़कर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस अभ्यास में सिविल डिफेंस, आपदा प्रबंधन विभाग, SDRF और NDRF की टीमें सक्रिय रूप से शामिल रहीं।

आज शाम मॉकड्रिल, जनता से सहयोग की अपील

सिविल डिफेंस चीफ अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि आज शाम छह बजे सायरन बजाकर मॉकड्रिल की जाएगी, जो पूरी तरह अभ्यास का हिस्सा है। वहीं संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने कहा कि इस अभियान का मकसद आम जनता को आपात परिस्थितियों से निपटने के प्रति जागरूक करना है। बड़े स्तर पर होने वाली इस कवायद में कई सुरक्षा एजेंसियां शामिल होंगी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मॉकड्रिल के दौरान घबराएं नहीं, किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। यह अभ्यास प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट
आज फोकस में

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
आज फोकस में

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash
आज फोकस में

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही
आज फोकस में

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज
आज फोकस में

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर
आज फोकस में

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 14 मार्च 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp