
डॉ परवेज खान की रिपोर्ट

हरदोई जिले में एक फर्जी मुकदमें के खिलाफ सवर्ण चेतना सभा ने हंगामा किया। सभा के सदस्यों ने आरोप लगाया कि सांडी पुलिस ने एक राजनीतिक दल के दबाव में आकर एक निर्दोष व्यक्ति कुलदीप द्विवेदी के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज किया है।

सभा के सदस्यों ने बताया कि 28 जनवरी 2026 को रिशेन्द्र कुमार नामक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली थी, लेकिन पुलिस ने राजनीतिक दबाव में आकर इसे हत्या का मामला बना दिया और कुलदीप द्विवेदी को फंसा दिया। सभा के सदस्यों ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दल के लोग निर्दोष लोगों को फंसाने के लिए अराजकता फैला रहे हैं।

सभा के सदस्यों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और निर्दोष लोगों को दोषमुक्त किया जाए। उन्होंने यह भी मांग की है कि राजनीतिक दल के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर सवर्ण चेतना सभा के जिला अध्यक्ष आदर्श मिश्रा, अधिवक्ता सभा सवर्ण चेतना सुबोध पांडे, शिवमोहन शुक्ला एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष विजय पांडे एडवोकेट, पुनीता दिक्षित एडवोकेट, विमल मिश्रा एडवोकेट, जिला मीडिया प्रभारी राम जी अवस्थी एडवोकेट, संदीप अग्निहोत्री एडवोकेट, आशीष त्रिपाठी, शिवम मिश्रा, पुनीत दिक्षित, अनूप दीक्षित एडवोकेट, ललित मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
सभा के सदस्यों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आंदोलन करेंगे और जिले में अराजकता फैलाएंगे।









