
Written by
चंदन सिंह
जनपद हरदोई के कोतवाली साण्डी के अंतर्गत आने बाला परसापुर गाँव के 40 वर्षीय अधेड़ पुरूष ने जामुन के पेड़ में फांसी लगा ली। उपरोक्त निवासी की पहचान कल्लू उर्फ राकेश के रूप में हुई है जो कि पेशे से किसान थे मृतक के बड़े भाई गिरजा शंकर ने बताया है कि उनका भाई शराब की लत का आदी था उन्होंने बताया है कि चार पांच दिनों से शराब न मिलने के कारण बह गुमसुम और तनावग्रस्त रहता था बताया है कि बह सोमवार तक घर पर था लेकिन फिर अचानक घर से चला गया । घरवालों रात भर खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला और मंगलवार सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला । प्रभारी निरीक्षक वसंत राम ने बताया है कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।









