
जनपद हरदोई के कोतवाली साण्डी के बघराई गांव के पास हरदोई सांडी मार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो की टक्कर से पिता पुत्र घायल हो गए उपचार के दौरान 5 वर्षीय मासूम रितिक की मौत हो गई आपको बताते चलें बघराई निवासी जगदीश उम्र 35 वर्ष अपने बेटे ऋतिक के साथ उम्र 5 वर्ष साण्डी बाजार से अपनी बाइक वापस अपने घर आ रहे थे तभी तेज रफ़्तार अनियंत्रित ऑटो ने पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उन्हें गंभीर चोटे आई मासूम की नाजुक हालत देख उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरो ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां पर उपचार के दौरान मासूम ऋतिक ने दम तोड़ दिया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । प्रभारी निरीक्षक बसंत राम ने बताया है कि परिजनों की तहरीर मिलने पर आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधि कार्यवाही की जाएगी









